नेपाल त्रासदी पर भारत की त्वरित प्रतिक्रिया उसकी बढ़ती नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है : अमेरिका

वॉशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने आज कहा कि नेपाल में आए भूकंप के दौरान भारत की त्वरित प्रतिक्रिया इसकी बढती नेतृत्वकारी भूमिका दर्शाती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत-अमेरिकी रिश्ते फले फूले हैं. दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के उपविदेश मंत्री रिचर्ड होआगलैंड ने वॉशिंगटन इंटरनेशनल बिजनेस […]

वॉशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने आज कहा कि नेपाल में आए भूकंप के दौरान भारत की त्वरित प्रतिक्रिया इसकी बढती नेतृत्वकारी भूमिका दर्शाती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत-अमेरिकी रिश्ते फले फूले हैं.
दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के उपविदेश मंत्री रिचर्ड होआगलैंड ने वॉशिंगटन इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल को सोबंधित करते हुए कहा कि नेपाल की त्रासदी ने भारत के बढते क्षेत्रीय नेतृत्व को प्रस्तुत करने का एक उपयुक्त मंच दिया. भूकंप के चार घंटे के अंदर अंदर भारतीय विमान राहत सामग्री ले कर रवाना हो गए थे.
उन्होंने कहा कि भारत ने सैकडों बचावकर्मियों और चिकित्सक कर्मियों को भेजा और अमेरिका सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को बचाया.
उन्होंने कहा कि हैरत की बात नहीं है कि भारत ने राहत प्रयासों में जिन विमानों का इस्तेमाल किया, उनमें से कई को अमेरिकी कंपनियों की मदद से बनाया गया था और हमें इससे ज्यादा देखने की अपेक्षा है क्योंकि हमने अपने सुरक्षा और आर्थिक सहयोग का दायरा बढाया है.
होआगलैंड ने कहा कि अमेरिका अपना सहयोग सिर्फ इसलिए नहीं बढा रहा है कि भारत भौगोलिक तौर पर महत्वपूर्ण है और न इसलिए कि यह दुनिया की सबसे तेजी बढती हुई प्रमुख अर्थव्यस्था है, बल्कि इसलिए भी बढा रहा है कि भारत के साथ अमेरिका के कई सारे साझा हित और मूल्य हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >