यमन में तेल भंडार वाले क्षेत्र में हुये संघर्ष में 38 लोगों की मौत

अदन (यमन) : तेल भंडार वाले दक्षिणी क्षेत्र के समीप आज विद्रोही बलों और कबाइलियों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि यह लडाई उस समय शुरू हुई जब शाबवा क्षेत्र के तेल भंडार वाले क्षेत्र उसायलान के नजदीक कबाइलियों ने हुती विद्रोहियों द्वारा […]

अदन (यमन) : तेल भंडार वाले दक्षिणी क्षेत्र के समीप आज विद्रोही बलों और कबाइलियों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि यह लडाई उस समय शुरू हुई जब शाबवा क्षेत्र के तेल भंडार वाले क्षेत्र उसायलान के नजदीक कबाइलियों ने हुती विद्रोहियों द्वारा कब्जा किये गये ठिकानों पर हमला कर दिया. सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हुती और उनके सहयोगियों के इस लडाई में 30 लोग मारे गए. इसमें आठ कबाइली भी मारे गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >