पाकिस्तान में आतंकी हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तालिबान आतंकवादियों द्वारा एक चौकी पर किए गए हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. हमला कल देर रात लोरालई जिले के मेख्तार में हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक दर्जन आतंकवादी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और चौकी पर अंधाधुंध गोलीबारी […]

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तालिबान आतंकवादियों द्वारा एक चौकी पर किए गए हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. हमला कल देर रात लोरालई जिले के मेख्तार में हुआ.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक दर्जन आतंकवादी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और चौकी पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इमरान शौकत ने कहा, यह घातक हमला था और तीन कांस्टेबलों सहित पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >