पाक पुलिस ने कराची में तीन आतंकवादियों को मार गिराया

कराची : पाकिस्तान के सबसे बडे शहर में आज पुलिस ने एक शीर्ष आतंकी कमांडर सहित तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राव अनवर ने कहा कि आतंकवादियों की सुरक्षा बलों से उस वक्त झडप हुई जब उन्होंने कराची के जमाली गोठ इलाके में छापा मारा. उन्होंने बताया कि […]

कराची : पाकिस्तान के सबसे बडे शहर में आज पुलिस ने एक शीर्ष आतंकी कमांडर सहित तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राव अनवर ने कहा कि आतंकवादियों की सुरक्षा बलों से उस वक्त झडप हुई जब उन्होंने कराची के जमाली गोठ इलाके में छापा मारा.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने उन पर रॉकेट दागे. उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने छापेमारी में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री जब्त करने का दावा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >