यमन में बंदूकधारियों ने चार सुरक्षाबलों की गोली मारकर हत्या कर दी

सना : संदिग्ध बंदूकधारियों ने यमन में एक सैन्य वाहन पर हमला कर चार सैनिकों की हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी प्रांत के हौता कस्बे की एक सडक में कल रात गश्त लगा रहे सैनिकों पर बंदूकधारियों ने अचानक हमला कर दिया. उसके बाद बंदूकधारियों ने वाहन में आग लगा दी. बंदूकधारियों […]

सना : संदिग्ध बंदूकधारियों ने यमन में एक सैन्य वाहन पर हमला कर चार सैनिकों की हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी प्रांत के हौता कस्बे की एक सडक में कल रात गश्त लगा रहे सैनिकों पर बंदूकधारियों ने अचानक हमला कर दिया. उसके बाद बंदूकधारियों ने वाहन में आग लगा दी. बंदूकधारियों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है लेकिन इस प्रांत में अलकायदा आतंकवादियों और शिते हौती विद्रोहियों ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है. दोनों सरकार के खिलाफ सक्रिय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >