पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने इमरान खान पर ठोका 20 अरब रुपये का मुकदमा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी(पीटीआइ) के प्रमुख व पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के खिलाफ पाक के पूर्व मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने 20 अरब रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है. यह मुकदमा इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद में जिला एवं सत्र न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया है. इस संबंध में चौधरी ने इमरान […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी(पीटीआइ) के प्रमुख व पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के खिलाफ पाक के पूर्व मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने 20 अरब रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है. यह मुकदमा इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद में जिला एवं सत्र न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया है. इस संबंध में चौधरी ने इमरान खान को एक नोटिस भी भेजा है.

इमरान खान ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी पर 2013 के आम चुनाव में कथित रूप से गड़बड़ी व पक्षपात करने का आरोप लगाया. पूर्व मुख्य न्यायाधीश के ओर से राजा मुदस्सीर, तौफिक आसिफ और असुद्दीन ने इस संबंध में याचिका को ड्राफ्ट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >