मोदी छह को हजारीबाग व नौ को धनबाद आयेंगे

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिसंबर को हजारीबाग के मटवारी मैदान व नौ दिसंबर को धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डा परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. एसपीजी की टीम ने मंगलवार को हजारीबाग में सुरक्षा की तैयारी का जायजा लिया. आयोजित मोदी की सभा को लेकर मंगलवार को एसपीजी और स्पेशल ब्रांच के […]

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिसंबर को हजारीबाग के मटवारी मैदान व नौ दिसंबर को धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डा परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. एसपीजी की टीम ने मंगलवार को हजारीबाग में सुरक्षा की तैयारी का जायजा लिया.
आयोजित मोदी की सभा को लेकर मंगलवार को एसपीजी और स्पेशल ब्रांच के अफसरों की टीम मंगलवार को हजारीबाग गयी. वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंच और उसके आसपास की सुरक्षा को लेकर बिंदुवार निर्देश दिये गये. सुरक्षा को लेकर 500 जवानों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. वहीं धनबाद में आयोजित सभा में तीन जिलों के 12 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >