जागरूकता रथ आज लातेहार में

लातेहार : प्रभात खबर मतदाता जागरूकता रथ रविवार को लातेहार पहुंचेगा. रथ अपराह्न् 12.30 बजे कचहरी के समीप स्थित सत्यम शिवम सुंदरम कांप्लेक्स के पास पहुंचेगा. यहां नुक्कड़ सभा होगी. सभा में झारखंड में मजबूत एवं स्थिर सरकार बनाने के लिए आम मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जायेगी. अपराह्न् 1.30 […]

लातेहार : प्रभात खबर मतदाता जागरूकता रथ रविवार को लातेहार पहुंचेगा. रथ अपराह्न् 12.30 बजे कचहरी के समीप स्थित सत्यम शिवम सुंदरम कांप्लेक्स के पास पहुंचेगा. यहां नुक्कड़ सभा होगी. सभा में झारखंड में मजबूत एवं स्थिर सरकार बनाने के लिए आम मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जायेगी.
अपराह्न् 1.30 बजे से तीन बजे के बीच जागरूकता रथ रेलवे स्टेशन स्थित नवरंग चौक पर रहेगा. मौके पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >