बहुमत की सरकार बनेगी : सीपी सिंह

रांची : भाजपा के रांची विधानसभा प्रत्याशी सीपी सिंह ने गुरुवार को सुखदेव नगर, लालपुर, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी और अपर बाजार मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का अभिनंदन किया. श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी प्रत्याशियों ने लोकसभा और मेयर चुनाव […]

रांची : भाजपा के रांची विधानसभा प्रत्याशी सीपी सिंह ने गुरुवार को सुखदेव नगर, लालपुर, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी और अपर बाजार मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का अभिनंदन किया. श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी प्रत्याशियों ने लोकसभा और मेयर चुनाव में परचम लहराया है.
कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का जोश है, उससे लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी निश्चित रूप से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. इससे पहले श्री सिंह ने श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >