तुर्की में लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसला और तीन टुकड़ों में बंट गया, 52 यात्री घायल

इस्तांबुलः तुर्की के इस्तांबुल शहर में बुधवार की रात एक यात्री विमान हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया और उसके तीन टुकड़े हो गए. हादसे के समय विमान में 177 लोग सवार थे. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है. एनटीवी प्रसारक ने बताया कि […]

इस्तांबुलः तुर्की के इस्तांबुल शहर में बुधवार की रात एक यात्री विमान हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया और उसके तीन टुकड़े हो गए. हादसे के समय विमान में 177 लोग सवार थे. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है. एनटीवी प्रसारक ने बताया कि विमान इज़मिर शहर के एजियन से खराब मौसम में इस्तांबुल के साहिबा गोकचेन हवाई अड्डे पर आ रहा है.

प्रसारक ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान और उसके अंदर लगी आग की तस्वीर भी जारी की है. बाद में अग्निशमन दल ने आग को बुझा दिया. तुर्की के टेलीविजन चैनल पर प्रसारण में टूटे हुए हिस्से और पिछले हिस्से में डैने के करीब से यात्रियों को बाहर निकलते हुए देखा गया. सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक विमान तुर्की की किफायती विमानन कंपनी पेगैसस एयरलाइंस का है और हादसे के समय उसमें 177 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

तुर्की के परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुरहान ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और अधिकतर यात्री स्वयं विमान से बाहर निकल आए थे. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 52 लोग घायल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >