पटना: लघु जल संसाधन विभाग, बिहार ने विभिन्न श्रेणी के 200 पदों पर नियुक्तियां होंगी. इसके तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल/मेकेनिकल) के पद भरे जायेंगे. इन पदों को संविदा के आधार पर भरा जायेगा. इन पदों में कुछ बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 है. हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा. अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे.
पद का विवरण- बिहार का लघु जल संसाधन विभाग कुल 200 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है. इनमें से जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 129 पदों पर नियुक्ति होगी जिसमें से 50 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए होंगे. वहीं जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के कुल 50 पदों पर नियुक्ति होगी जिसमें से 27 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए होंगे.
बैगलॉग रिक्तियों की बात करें तो इसमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें से 08 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए होगा.
शैक्षणिक योग्यता- उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल/मेकेनिकल इंजीनिर्यंरग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.
आयु सीमा- उपरोक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तो वहीं अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गयी है. आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2019 के आधार पर की जाएगी.
चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के अनुसार किया जाएगा. अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 27,000 रुपये का वेतनमान मिलेगा. आवेदन शुल्क संबंधी जानकारी के लिए बिहार लघु जल संसाधन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट देखें.
आवेदन प्रक्रिया- वेबसाइट http://minorirrigation.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें. होमपेज पर बाईं ओर साइट इंडेक्स सेक्शन में रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें. ऐसा करने पर एक नया पेज खुल जायेगा. यहां अपनी योग्यता की जांच करते हुए आवेदन करें.
अंत में सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें. पद, योग्यता और चयन प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://minorirrigation.bihar.gov.in/ को विजिट करें.
