अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमले के बाद ट्रंप ने कहा- ''ऑल इज वेल'', ईरान ने कही ये बात

वॉशिंगटन : ईरान द्वारा इराक में दो अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले के बाद तनाव बढ़ चुका है. जहां अमेरिका ने कहा है कि वह इस हमले पर पैनी नजर बनाए हुए है वहीं ईरान ने कहा है कि उसने अपनी आत्मरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है. ईरान के विदेश मंत्री जावीद शराफ ने […]

वॉशिंगटन : ईरान द्वारा इराक में दो अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले के बाद तनाव बढ़ चुका है. जहां अमेरिका ने कहा है कि वह इस हमले पर पैनी नजर बनाए हुए है वहीं ईरान ने कहा है कि उसने अपनी आत्मरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है. ईरान के विदेश मंत्री जावीद शराफ ने हमले को लेकर बयान जारी किया और कहा कि यूएन के नियमों को देखते हुए हमले को अंजाम दिया गया है.

ईरान के हमले के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया आयी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि ऑल इज वेल…ईरान की ओर से इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं हैं. फिलहाल इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. अभी तक सब ठीक-ठाक है. आगे उन्होंने लिखा कि हम सबसे ताकतवर हैं और दुनिया में हर जगह तकनीकी क्षमता से हमारी सेना लैस हैं. मैं कल सुबह इसपर बयान जारी करने का काम करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >