VIDEO: इराक में अमेरिका के एयरबेस पर मिसाइलों से हमला, दागी गईं एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें

बागदाद: इराक में अमेरिका के एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार पेंटागन के एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं. बताया जा रहा है कि इस इराकी एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाओं की तैनाती है. फिलहाल हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी […]

बागदाद: इराक में अमेरिका के एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार पेंटागन के एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं.

बताया जा रहा है कि इस इराकी एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाओं की तैनाती है. फिलहाल हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है.

अमेरिकी रक्षा अधिकारी के अनुसार करीब साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी और गठबंधन सेना के ठिकानों पर एक दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया.

अमेरिका की ओर से हमले का आरोप ईरान पर लगाया है.

ईरान के द्वारा इराक में अपने सैन्य अड्डों पर हमले के बाद अमेरिका ने खाड़ी देशों में जाने वाली अपनी उड़ानें बंद कर दी है.

अमेरिकी राजनयिकों की हत्या की साजिश रच रहा था सुलेमानी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि पिछले हफ्ते अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के शक्तिशाली रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स जनरल कासिम सुलेमानी अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमला करने और अमेरिकी राजनयिकों की हत्या करने की साजिश रच रहे थे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि वह अमेरिकी प्रतिष्ठानों और राजनयिकों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे, उन प्रतिष्ठानों में सैनिक, नाविक, एयरमैन और मरीन थे. उन्होंने हालांकि कहा कि सुलेमानी के मारे जाने से अमेरिका के खिलाफ खतरा टला नहीं है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >