अमेरिका वॉलमार्ट गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक महिला घायल

न्यू ऑर्लीन्सः न्यू ऑर्लीन्स स्थित वॉलमार्ट स्टोर में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हुई है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. उन्होंने उसकी पहचान उजागर करने या कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर […]

न्यू ऑर्लीन्सः न्यू ऑर्लीन्स स्थित वॉलमार्ट स्टोर में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हुई है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. उन्होंने उसकी पहचान उजागर करने या कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है.
न्यू ऑर्लीन्स पुलिस विभाग ने बताया कि एक अधिकारी ने मदद के लिए कुछ अधिकारियों को जेनटीली जिला स्थित वॉलमार्ट में बुलाया. बयान में कहा कि दुकान में सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम कर रहे पुलिस अधिकारी ने संदिग्ध को पकड़ रखा था.
रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से मौके पर ही हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुई महिला की हालत अब स्थिर है. गोलीबारी का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >