Jharkhand Result 2019: झारखंड में सबसे बड़ी पार्टी बनते दिख रही है भाजपा, जमशेदपुर पूर्वी में रघुवर दास आगे

रांचीः झारखंड विधान सभा चुनाव की आज मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में कांग्रेस की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है . शुरुआती रुझानों की बात करें तो झारखंड में कांग्रेस के 11 उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों […]

रांचीः झारखंड विधान सभा चुनाव की आज मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में कांग्रेस की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है . शुरुआती रुझानों की बात करें तो झारखंड में कांग्रेस के 11 उम्‍मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है और इस प्रकार यह सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है.

हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्‍कर दे रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी 25 उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं. बीजेपी और जेएमएम दोनों के क्रमश: 29 और 25 उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं. इस प्रकार बीजेपी और जेएमएम दोनों ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं.

बता दें कि झारखंड विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्‍य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है. जेवीएम के चार उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं, आजसु के छह उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं. अन्‍य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है और इस प्रकार यह सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है.
रघुवर दास आगे
राज्य की जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट का रुझान भी आ गया है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी के बीच है. चुनाव में भाजपा के मुकाबले जेएमएम, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे हैं. जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास पर भरोसा जताया है.
वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर गौरव वल्लभ को चुनावी मैदान में उतारा है. जमशेदपुर पूर्व सीट के शुरुआती रुझान में बीजेपी के प्रत्याशी रघुबर दास फिर आगे हो गए हैं. सरयू राय दूसरे स्थान पर चल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >