नेपाल: बस दुर्घटना में 14 लोगों की गयी जान, कई की हालत गंभीर

काठमांडू : नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में रविवार को अरनिको राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार बस दोलखा जिले में स्थित कालिनचोक से भक्तपुर जा रही थी. इस दौरान यह राजमार्ग से फिसलकर लगभग 100 मीटर नीचे […]

काठमांडू : नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में रविवार को अरनिको राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये.

पुलिस के अनुसार बस दोलखा जिले में स्थित कालिनचोक से भक्तपुर जा रही थी. इस दौरान यह राजमार्ग से फिसलकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गयी.

काठमांडू पोस्ट अखबार के अनुसार पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में तीन बच्चे और 11 वयस्क शामिल हैं. पुलिस सूत्रों ने कहा कि 12 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी.

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >