बोकारो पहुंचे जेपी नड्डा, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

बोकारो (झारखंड) : झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को है. आज इस चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा बोकारो पहुंचे. उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद थे. जेपी नड्डा ने सेक्टर 4 […]

बोकारो (झारखंड) : झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को है. आज इस चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा बोकारो पहुंचे. उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी मौजूद थे.

जेपी नड्डा ने सेक्टर 4 स्थित खेल परिसर में बैठक का आयोजन किया, जिसमें चार विधानसभा बोकारो,डुमरी,बगोदर ओर चंदनकियारी के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. इस बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेपी नड्डा ने टिप्स दिया. वे आज दुमका में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >