अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, नौ लोगों की मौत

वाशिंगटन : अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये हैं. अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी. संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एकल […]

वाशिंगटन : अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये हैं.

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी.

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एकल इंजन का टर्बोप्रोप विमान ‘पिलाटस पीसी-12′ चैम्बरलेन हवाईअड्डे से करीब एक मील दूर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विमान में 12 लोग सवार थे. एनबीसी न्यूज ने बताया कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक ट्वीट कर कहा कि वह हादसे की जांच कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >