उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 63 फीसदी बढ़ी

नयी दिल्लीः उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले इस साल 63 फीसदी इजाफा हुआ है. ब्रिटेन के उच्चायोग ने यह जानकारी दी. ब्रिटेन आव्रजन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 30,000 भारतीय छात्रों को टायर 4 (अध्ययन) वीजा मिला. पिछले साल ऐसे […]

नयी दिल्लीः उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले इस साल 63 फीसदी इजाफा हुआ है. ब्रिटेन के उच्चायोग ने यह जानकारी दी. ब्रिटेन आव्रजन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 30,000 भारतीय छात्रों को टायर 4 (अध्ययन) वीजा मिला. पिछले साल ऐसे छात्रों की संख्या 19,000 थी. आंकड़ों के मुताबिक इस तरह पिछले साल की तुलना में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 63 फीसदी बढ़ी है. बयान में बताया गया है कि पिछले दशक में 2,70,000 भारतीय छात्रों को ब्रिटेन के अग्रणी शैक्षिक संस्थानों से फायदा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >