कैमरून में भूस्खलन से 42 की मौत, कई अब भी लापता, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

बाफोउसाम: अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि लोगों की तलाश का काम जारी है.मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है.’ पहाड़ी के किनारे बने हुए थे […]

बाफोउसाम: अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि लोगों की तलाश का काम जारी है.मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है.’

पहाड़ी के किनारे बने हुए थे मकान

कैमरून रेडियो टेलीविजन (सीआरटीवी) में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 42 शवों को शहर के अस्पताल ले जाया गया है. इससे पहले मीडिया की रिपोर्ट में 30 लोगों के मारे जाने के बारे में जानकारी दी गई थी. वेस्ट रीजन के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जो मकान तबाह हुए हैं वे एक पहाड़ी के किनारे बने हुए थे. यह खतरे वाला क्षेत्र है.

राष्ट्रपति पॉल बिया ने जताया दुख

बाफोउसाम वेस्ट रीजन की राजधानी है और यह स्थान देश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर है. यहां लगातार हो रही बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी बुरी तरह प्रभावित है. कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने घटना पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >