नवाज़ शरीफ़ की स्थिति क्रिटिकल: डॉक्टर

Getty Images

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ का इलाज़ लाहौर सर्विस हॉस्पीटल में चल रहा है.

अस्पताल के डॉक्टरों और नवाज़ शरीफ़ के निजी फिजिशियन डॉ. अदनान ख़ान के मुताबिक नवाज़ शरीफ़ की स्थिति ‘क्रिटिकल’ है.

अदनान ख़ान ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, […]

Getty Images

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ का इलाज़ लाहौर सर्विस हॉस्पीटल में चल रहा है.

अस्पताल के डॉक्टरों और नवाज़ शरीफ़ के निजी फिजिशियन डॉ. अदनान ख़ान के मुताबिक नवाज़ शरीफ़ की स्थिति ‘क्रिटिकल’ है.

अदनान ख़ान ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसके मुताबिक, "पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की स्थिति क्रिटिकल है. वे मौत से संघर्ष कर रहे हैं. उनका प्लेटलेट काउंट कम हो रहा है. इसके अलावा हार्ट अटैक हुआ है और उनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है."

https://twitter.com/Dr_Khan/status/1188999083920363521

लाहौर सर्विस अस्पताल में नवाज़ शरीफ़ का इलाज कर रहे डॉक्टरों के बोर्ड के प्रमुख डॉ. मोहम्मद अयाज़ ने बताया, "पूर्व प्रधानमंत्री की स्थिति क्रिटिकल बनी हुई, लेकिन उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है."

उधर इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने नवाज़ शरीफ़ को मेडिकल ग्राउंड पर आठ सप्ताह की ज़मानत दे दी है.

इससे पहले शनिवार को नवाज़ शरीफ़ को उनके भाई शाहबाज़ शरीफ़ के अनुरोध पर अंतरिम ज़मानत मिली थी.

इस्लामाबाद होईकोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने जस्टिस आमिर फारुख़ और जस्टिस मोहसिन अख़्तर कयानी ने मंगलवार को ज़मानत याचिका पर सुनवाई की.

अदालत ने ये भी कहा है कि अगर आठ सप्ताह के भीतर नवाज़ शरीफ़ की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उनके सजा पर निलंबन जारी रखने के लिए शीर्ष अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा.

अदालत में पेश हुए नवाज़ शरीफ़ के डॉक्टर

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के डॉक्टरों ने अदालत मंगलवार को अदालत में पेश हो कर जजों को उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी.

डॉक्टरों ने अदालत को बताया कि आम आदमी में प्लेटलेट्स की संख्या एक लाख से ज़्यादा होनी चाहिए लेकिन नवाज़ शरीफ़ की प्लेटलेट्स की तादाद बहुत कम है.

डॉक्टरों ने अदालत को बताया कि नवाज़ शरीफ़ को इलाज के दौरान दिल की तक़लीफ़ भी हुई. डॉक्टरों ने कहा कि एक बीमारी का हल तलाश करते हैं तो दूसरी बीमारी का मसला हो जाता है.

अदालत को ये भी बताया गया है कि शरीफ़ को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं. उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है जिसमें अभी सुधार नहीं हो रहा है.

शरीफ़ का इलाज कर रहे डॉ. अदनान ने कहा कि उन्होंने पहले कभी उनकी इतनी गंभीर हालत नहीं देखी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >