पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- पानी बंद करने की भारत की कोशिश को उकसावे की कार्रवाई समझा जाएगा

इस्लामाबादः पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का प्रवाह बदलने की भारत सरकार की किसी भी कोशिश को ‘उकसावे की कार्रवाई’ समझा जाएगा. कुरैशी ने मंगलवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. एक आधिकारिक बयान में […]

इस्लामाबादः पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का प्रवाह बदलने की भारत सरकार की किसी भी कोशिश को ‘उकसावे की कार्रवाई’ समझा जाएगा.
कुरैशी ने मंगलवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन हालिया बयानों पर भी चर्चा की गई, जिनमें पाकिस्तान जाने वाली नदी का प्रवाह बदलने की बात की गई थी. कुरैशी ने कहा कि यदि जल प्रवाह बदलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो पाकिस्तान को माकूल जवाब देने का पूरा अधिकार होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >