नेपाल: बलात्कार के एक मामले में संसद के पूर्व अध्यक्ष म्हारा गिरफ़्तार

Getty Images

नेपाल संसद के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर म्हारा

नेपाल में संसद के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर म्हारा को एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

राजधानी काठमांडो में एक अदालत द्वारा म्हारा के ख़िलाफ़ वारंट जारी किए […]

Getty Images

नेपाल संसद के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर म्हारा

नेपाल में संसद के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर म्हारा को एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

राजधानी काठमांडो में एक अदालत द्वारा म्हारा के ख़िलाफ़ वारंट जारी किए जाने के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया. म्हारा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

हालांकि, म्हारा ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया है.

महिला ने उन पर ​पिछले रविवार को अपने अपार्टमेंट में नशे की हालत में अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया.

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक़, महिला ने कहा कि नेता नशे की हालत में उनके घर आए और उनके साथ बलात्कार किया.

स्थानीय मीडिया के साथ एक साक्षात्कार का हवाला देते हुए न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि महिला ने बताया, "मैं नहीं सोच सकती कि वह ऐसा करेंगे. उन्होंने मेरे साथ ज़बर्दस्ती की… जब मैंने कहा कि मैं पुलिस को बुलाउंगी तो वह चले गए."

BBC

नेपाल में लंबे समय से जारी गृह युद्ध 2006 में समाप्त हुआ था और शांति वार्ता के दौरान म्हारा मुख्य वार्ताकार थे.

2017 के राष्ट्रीय चुनावों में विद्रोहियों और उदारवादी कम्युनिस्टों के एक शानदार जीत के बाद उन्हें अध्यक्ष चुना गया था.

उन्होंने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया, उन्होंने कहा कि "मेरे चरित्र पर गंभीर सवाल उठा है इसलिए वह आरोपों की निष्पक्ष जांच चाहते हैं."

सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आरोपों के संदर्भ में सोशल मीडिया पर उनके ख़िलाफ़ बढ़ते विरोध के कारण उन्हें पद छोड़ने को कहा था.

नेपाल में किसी इतने वरिष्ठ राजनेता का यौन शोषण के मामले में गिरफ़्तारी होना असाधारण घटना है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >