पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू छात्रा की हत्या, कराची में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोतकी इलाके की एक हिंदू लड़की की हत्या के बाद अल्पसंख्यकों ने करांची में मंगवार रात उग्र प्रदर्शन किया. सैंकड़ों की संख्या में लोग कराची की सड़कों पर उतरे और इमरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.आक्रोशित लोग इस मामले को धर्म परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं. पिछले कुछ ही […]

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोतकी इलाके की एक हिंदू लड़की की हत्या के बाद अल्पसंख्यकों ने करांची में मंगवार रात उग्र प्रदर्शन किया. सैंकड़ों की संख्या में लोग कराची की सड़कों पर उतरे और इमरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.आक्रोशित लोग इस मामले को धर्म परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं. पिछले कुछ ही समय में पाकिस्तान में कई जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आए हैं.

बता दें कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोतकी इलाके की हिंदू लड़की नमृता चंदानी असीफा मेडिकल डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार को मृत पाई गयी. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया वहीं कॉलेज प्रशासन इससे इनकार कर रहा है और इसे आत्महत्या बता रहा है. यह मामला घोतकी में कट्टरपंथियों द्वारा एक मंदिर में जमकर तोड़फोड़ के बाद सामने आई है.

यह विवाद हाईस्कूल के एक हिंदू शिक्षक पर ईश निंदा के झूठे आरोपों से शुरू हुआ. इसे लेकर कट्टरपंथियों ने स्कूल और मंदिर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की.

घटनास्थल से ऐसे सबूत मिले जिससे लगता है कि नमृता चंदानी ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया. यही नहीं उसका फोन भी गायब हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया. अब सवाल यह उठ रहे हैं कि अगर लड़की ने आत्महत्या की है तो उसका शव रस्सी से लटकने के बजाय बिस्तर पर क्यों पड़ा था, जैसा कि आमतौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या के मामलों में होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >