भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की धमकी देने वाले पाकिस्तान में रोटी के पड़े लाले

कराची : परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ गये हैं. पाकिस्‍तान में गेहूं की कीमतें आसमान छू रही है. अगस्त में इसकी कीमतों में तीसरी बार बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार वर्तमान में पाकिस्‍तान में सामान्‍य श्रेणी के आटे की कीमत 44.50 प्रति किलो […]

कराची : परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ गये हैं. पाकिस्‍तान में गेहूं की कीमतें आसमान छू रही है. अगस्त में इसकी कीमतों में तीसरी बार बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार वर्तमान में पाकिस्‍तान में सामान्‍य श्रेणी के आटे की कीमत 44.50 प्रति किलो है जबकि सुपर फाइन और फाइन श्रेणी के आटे की कीमत 47.50 रुपये प्रति किलो की दर पर लोगों को मिल रही है.

यही नहीं आटे की कीमत बढ़ने से पावरोटी की कीमत में भी उछाल आ गया है. पाकिस्तान में एक पैकेट पावरोटी 40 से 80 रुपये में बिक रही है. इतना ही नहीं वेबसाइट NUMBEO की मानें तो पड़ोसी मुल्क में अच्‍छे किस्‍म के चावल की कीमत 130.47 रुपये प्रति किलो पर ग्राहक खरीद रहे हैं.

पाकिस्‍तानी अखबार डॉन में छपी खबर के अनुसार साल 2019 में अप्रैल के बाद से सामान्‍य श्रेणी के आटे की कीमतों में 11 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोत्तरी हुई है जिससे जनता त्राहिमाम कर रही हैं. देश में गहराती खाद्यान्‍न समस्‍या के कारण पाकिस्‍तानी सरकार की नींद उड़ चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने बकरीद के मौके पर कीमतों में तेज उछाल दर्ज की गयी थी जिसके बाद दूसरी बार कीमतें बीते 22 अगस्‍त को बढ़ी थीं.

आपको बता दें कि जहां पाकिस्तान सरकार गेहूं के पर्याप्‍त भंडार को बनाए रखने में असफल साबित हुई है, वहीं पाकिस्‍तानी सरकार के मंत्री भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की धमकियां लगातार दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >