शनिवार शाम दिल्ली से सबसे बड़े एम्स अस्पताल (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में आग लग गई. आग बुझाने के लिए 36 दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी.

हालांकि आग के कारण किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है.

एम्स के सूचना विभाग ने मीडिया को बताया है कि आग क़रीब पांच बजे लगी, हालांकि आग लगने की वजहों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

माना जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी.

दिल्ली अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शाम क़रीब 5 बज कर 22 मिनट बजे फ़ोन के ज़रिए अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद क़रीब दो दर्जन गाड़ियां तुरंत वहां रवाना की गईं हैं.

BBC

आग एम्स की टीचिंग ब्लॉक में लगी है जिसमें टेस्टिंग लैब और डॉक्टरों के बैठने की जगह होती है. ये इमारत इमर्जेंसी वार्ड के नज़दीक है.

इस इमारत में मरीज़ों को नहीं रखा जाता. हालांकि एहतियातन नज़दीकी इमारतों से भी मरीज़ों को निकाल कर दूसरे वॉर्डों में शिफ्ट किया जा रहा है.

https://www.facebook.com/BBCnewsHindi/videos/725499631248292/

दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टर विशाल पाटिल ने बताया, "क़रीब साढ़े चार बजे आग टीचिंग ब्लॉक की एक इमारत में लगी. इस के नज़दीक ही कैजुएल्टी हैं जहां धुंआ फैलने लगा था. इसके बाद हमने तुरंत वहां से मरीज़ों को निकालने का काम शुरु किया."

बीबीसी संवाददाताओं ने एम्स में काम करने वाले कई कर्मचारियों से बात की. उनका कहना था कि अस्पताल में "फ़ायर ड्रिल कम ही आयोजित किया जाता है."

BBC

आग की शुरुआत इमारत की दूसरी मंज़िल से हुई जिसके बाद ये तेज़ी से तीसरी मंज़िल से होती हुई पांचवी मंज़िल तक पहुंच गई है.

बीच-बीच में एयर कंडिशनर फटने जैसी आवाज़ें सुनाई दे रही थी. दीवारों पर सीमेन्ट की बनी जालियां टूट कर नीचे गिरीं. साथ ही एसी के टुकड़े भी टूट कर गिर रहे थे जिस कारण स्थिति थोड़ी मुश्किल हो गई थी.

BBC

मौक़े पर मौजूद एक इंजीनियर ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताया कि आग के और तेज़ी से आशंका है. उनका कहना है, "एसी में अमोनिया होता है, जो जल्दी आग पकड़ लेता है. ऐसे में आग तेज़ी से बढ़ सकती है क्योंकि इमारत में बड़ी संख्या में एसी लगे हैं."

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स अस्पताल के ही कार्डियो-न्यूरो सेंटर के आईसीयू में भर्ती हैं. ये बिंल्डिग उस इमारत से दूर है जिसमें आग लगी है.

https://www.facebook.com/BBCnewsHindi/videos/891409841214354/

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि "अग्निशमन अधिकारी आग पर क़ाबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. मेरी अपील है कि लोग शांत रहें और उन्हें अपना काम करते रहें."

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1162707864676257792

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

दिल्ली के एम्स अस्पताल में आग, पांच घंटे बाद भी क़ाबू पाने की कोशिश जारी

शनिवार शाम दिल्ली से सबसे बड़े एम्स अस्पताल (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में आग लग गई. आग बुझाने के लिए 36 दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी.

हालांकि आग के कारण किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है.

एम्स के सूचना विभाग ने मीडिया को बताया है कि आग क़रीब पांच बजे लगी, हालांकि आग […]