पाकिस्तान में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर किया गया धमाका, पांच की गयी जान

क्वेटा : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाकर किये गये विस्फोट में मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और 38 अन्य घायल हो गये. क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि यह विस्फोट नगर पुलिस थाना […]

क्वेटा : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाकर किये गये विस्फोट में मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और 38 अन्य घायल हो गये.

क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि यह विस्फोट नगर पुलिस थाना अंतर्गत बाचा खान चौक के पास खड़े पुलिस के वाहन के निकट हुआ.

डीआईजी ने संवाददाताओं को बताया कि ऐसा लगता है कि विस्फोट का निशाना इलाके के थाना प्रभारी थे. इस विस्फोट में वह घायल हो गये, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि ‘‘थाना प्रभारी शफत जैसे ही अपने वाहन से उतरे वैसे ही विस्फोट हो गया.” थाना प्रभारी की हालत गंभीर बतायी गयी है. अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

घायलों और शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >