इजरायल के चुनाव में भी पीएम मोदी का जलवा, दोस्ती के नाम पर बेंजामिन नेतन्याहू मांग रहे वोट, लगवाए होर्डिंग

नयी दिल्ली: इजरायल में 17 सितंबर को फिर से आम चुनाव होना है. इसके लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रचार का अनोखा तरीका खोजा है. वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्ती के नाम पर इजरायल में लोगों से अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं. इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी और खुद की […]

नयी दिल्ली: इजरायल में 17 सितंबर को फिर से आम चुनाव होना है. इसके लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रचार का अनोखा तरीका खोजा है. वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्ती के नाम पर इजरायल में लोगों से अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं. इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी और खुद की तस्वीर की होर्डिंग इमारतों पर प्रचार के लिए लगवायी है.

इस तरह की होर्डिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इसके अलावा बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी अपनी तस्वीरों की होर्डिंग प्रचार के लिए लगवायी है. इसके जरिए नेतन्याहू दुनिया के नेताओं के साथ अपने देश के संबधों को मजबूती को इजरायल में दिखा रहे हैं. भारत और इजरायल के बीच हाल के वर्षों में आर्थिक, सैन्य और रणनीतिक संबंधों में मजबूती आयी है.

बता दें कि नेतन्याहू ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में रिकॉर्ड पांचवीं बार उल्लेखनीय जीत हासिल की थी, लेकिन वे एक सैन्य विधेयक को लेकर गतिरोध के कारण गठबंधन करने में नाकाम रहे थे. जिसके बाद इजराइली सांसदों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए संसद को भंग करने के पक्ष में मतदान किया था. इसके बाद 17 सितंबर को दोबारा आम चुनाव कराए जाने की घोषणा हुई थी.
नेतन्याहू वर्तमान में भ्रष्टाचार को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग भी की जा रही है. प्रधानमंत्री ने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है.
गौरतलब है कि नेतन्याहू 9 सितंबर को आम चुनाव से पहले भारत दौरे पर आएंगे. उनका यह दौरा इजरायल में होने वाले आम चुनावों से पहले प्रस्तावित है. इस दौरान वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >