पाकिस्तान लगभग अपनी आधी आबादी को उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ है. यह बात देश में पहली बार किये गये नेशनल न्यूट्रिशन सर्वे-2018 में सामने आयी है. सर्वे के अनुसार, पाकिस्तान में आधी आबादी से भी ज्यादा लोग भूखे सो रहे हैं. आधे से अधिक परिवार गरीबी के कारण दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं. बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं.
देश में सभी बच्चों में से 40.2 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. 36.9 प्रतिशत परिवारों को असुरक्षित खाद्य मिल रहा हैं. सर्वेक्षण के दौरान 115,3600 परिवारों, जिनमें 145,324 महिलाएं, पांच साल से कम उम्र के 76,742 बच्चे और 10 से 19 साल की उम्र के 145,847 का अध्ययन किया गया.
सर्वे में बताया गया कि पाकिस्तान में केवल 48.4 प्रतिशत महिलाएं ही अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं. पाकिस्तान में पांच साल से कम उम्र के प्रत्येक 10 बच्चों में से चार को विकास की कमी और शिक्षा की कमी से प्रभावित पाया गया और इसके पीछे जागरूकता को महत्वपूर्ण कारक पाया गया.
अध्ययन में यह भी पाया गया कि देश में महत्वपूर्ण परिवारों में लड़कियों की तुलना में लड़कों के पक्ष में आहार संबंधी भेदभाव है. इस सर्वे को अंजाम तक पहुंचाने वाले टीम ने इन लोगों के खून और मूत्र के नमूनों की जांच की. साथ ही घर और आसपास पानी व सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का परीक्षण किया.
आर्थिक हालत खराब फिर भी अमेरिका से 860 करोड़ की रक्षा डील
पाक के एफ-16 विमानों के लिए यूएस देगा स्टाफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की मुलाकात के पांच दिन बाद शुक्रवार को पेंटागन ने 125 मिलियन डॉलर (860 करोड़ रुपये) की रक्षा डील को मंजूरी दे दी. इसके तहत अमेरिका पाक के लड़ाकू विमान एफ-16 प्रोग्राम की 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए सपोर्टिंग स्टाफ मुहैया करवायेगा.
ईद पर 40 हजार की सैंडल पहनी इमरान ने
पीएम इमरान खान ईद पर सांप के चमड़े से बनी सैंडल पहनने को लेकर विवादों में आये थे. चालीस हजार रुपये कीमत की यह सैंडल इमरान को ईद पर भेंट की गयी थी. इसे बनाने के लिए सांप की खाल अमेरिका से आयी थी.
टीकों के लिए भारत पर निर्भर है पाकिस्तान
पाकिस्तान को रेबीज और विष रोधी जैसे टीकों के लिए भी भारत पर ही निर्भर होना पड़ रहा है. पाकिस्तान ने पिछले 16 महीनों के दौरान भारत से 250 करोड़ रुपये से अधिक के रेबीज रोधी और विष रोधी टीकों की खरीदारी की है.
रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही महंगाई
चावल Rs 130/किलो
चिकेन Rs 350/किलो
ब्रेड Rs 6/ 50 ग्राम
आलू Rs 35/किलो
प्याज Rs 50/किलो
दूध 180 रु/लीटर
टमाटर Rs 100/किलो
अंडा "110 /दर्जन
सेब Rs 400/किलो
केला Rs 150/ दर्जन
मटन Rs 1100/किलो
