तेघड़ा बाजार में हर रोज जाम, प्रशासन मौन

तेघड़ा : नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से तेघड़ा मेन रोड, स्टेशन रोड में हर रोज जाम लगता है. जिससे तेघड़ा बाजार आनेवाले लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है. जबकि नगर पंचायत द्वारा नो एंट्री लागू है. इस पर लगाम लगाने के लिए कर्मी नियुक्त किये गये है. फिर भी तेघड़ा बाजार में इन […]

तेघड़ा : नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से तेघड़ा मेन रोड, स्टेशन रोड में हर रोज जाम लगता है. जिससे तेघड़ा बाजार आनेवाले लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है. जबकि नगर पंचायत द्वारा नो एंट्री लागू है. इस पर लगाम लगाने के लिए कर्मी नियुक्त किये गये है. फिर भी तेघड़ा बाजार में इन दिनों जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है. नगर पंचायत द्वारा नो एंट्री का नियम लगाया गया है.

नगर पंचायत के द्वारा नो एंट्री का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना किया जायेगा. मगर नो एंट्री पर जुर्माना करने वाले कर्मी की मिलीभगत से नगर पंचायत का आदेश टांय- टांय फिस्स साबित हो रहा है. तेघड़ा बाजार में खरीदारी करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.
अभी लगन शादी-ब्याह के मौके पर भी लोग खरीदारी के लिये आते हैं. मगर नगर पंचायत की लापरवाही के कारण आम आदमी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुजरने में घंटों लग जाते हैं. रविवार की शाम तेघड़ा बाजार में भीषण जाम लग गया. जिसमें खुद डीएसपी को जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
इस बाबत डीएसपी आशीष आनंद ने कहा कि बाजार में जाम की समस्या काफी गंभीर है. नगर पंचायत के द्वारा नो एंट्री लागू होने के बाद भी शिथिलता बरती जा रही है. अगर उसे पुलिस बल की जरूरत होगी तो उसे उपलब्ध करायी जायेगी. नगर पंचायत को इस पर नो एंट्री को सख्ती से पालन करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, जिससे लोगों को बाजार में जाम की समस्या से निजात मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >