भारत ‘जिहादी आतंकवाद'' के खिलाफ श्रीलंका को देगा पूरा समर्थन

कोलंबो : भारत ने ‘जिहादी आतंकवाद’ के साझा खतरे से निपटने में श्रीलंका को अपने पूरे समर्थन की पेशकश की है. भारत ने ‘ईस्टर संडे’ के दिन श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 11 भारतीयों सहित करीब 260 लोगों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद इस पड़ोसी देश से यह पेशकश की है. […]

कोलंबो : भारत ने ‘जिहादी आतंकवाद’ के साझा खतरे से निपटने में श्रीलंका को अपने पूरे समर्थन की पेशकश की है. भारत ने ‘ईस्टर संडे’ के दिन श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 11 भारतीयों सहित करीब 260 लोगों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद इस पड़ोसी देश से यह पेशकश की है.

इसे भी देखें : श्रीलंका ईस्टर संडे आतंकी हमला : राष्ट्रपति को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, कहा, आतंकियों से लड़ने के लिए ‘अलग ढंग से’ सोचना होगा

यहां भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त तरणजीत सिंह संधु ने कैंडी के श्री डलाडा मालीगावा या ‘सेक्रेड टूथ रेलिक’ मंदिर में दो शीर्ष बौद्ध भिक्षुओं से अपनी हालिया मुलाकात के दौरान मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की. बयान में कहा गया है कि उच्चायुक्त ने महानायके थेरोस के साथ मौजूदा सुरक्षा स्थिति की चर्चा की और जिहादी आतंकवाद के साझा खतरे से निपटने में श्रीलंका को भारत के पूर्ण समर्थन की पेशकश की. बयान में कहा गया कि महानायके थेरोस ने श्रीलंका के प्रति भारत के बेशर्त और मजबूत समर्थन की तारीफ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >