कोलकाता में अमित शाह की मेगा रैली कल, आज कैनिंग, बारुईपुर और राजारहाट में चुनावी जनसभा को करेंगे बोधित

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को कोलकाता में मेगा रैली का नेतृत्व करेंगे. यह रैली शहीद मीनार से निकलेगी और धर्मतल्ला होते हुए विवेकानंद के घर तक जायेगी. इस मेगा रैली को लेकर भाजपा की ओर से विशेष तैयारी की गयी है. रविवार को इस मेगा रैली को लेकर भाजपा के […]

कोलकाता : भाजपा के राष्ट���रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को कोलकाता में मेगा रैली का नेतृत्व करेंगे. यह रैली शहीद मीनार से निकलेगी और धर्मतल्ला होते हुए विवेकानंद के घर तक जायेगी. इस मेगा रैली को लेकर भाजपा की ओर से विशेष तैयारी की गयी है.

रविवार को इस मेगा रैली को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनके मेगा रैली के रूट का निरीक्षण किया. इसके लिए हिंद सिनेमा के पास कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि पहुंचे थे. वहां भाजपा के प्रतिनिधियों ने रूट का निरीक्षण किया.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मेगा रैली के दौरान शाह की रैली पर फूलों की बारिश होगी और पूरे मोदी-मोदी के नाराें से रैली का रूट गूंज उठेगा. सोमवार को अमित शाह कैनिंग के पीडब्ल्यूडी मैदान में सुबह ग्यारह बजे से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 12.35 बजे बारुइपुर के मदरहाट के मटघरा माठ में और फिर 2.15 बजे राजारहाट के विष्णुपुर जागृति संघ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >