हुआवेई 5जी लीक में ब्रिटेन की पुलिस ने कहा, कोई आपराधिक मामला नहीं बनता

लंदन : ब्रिटेन द्वारा चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई को सशर्त 5जी नेटवर्क विकसित करने की अनुमति देने से जुड़ी जानकारी को लीक करना आपराधिक मामला नहीं बनता है. पुलिस ने शनिवार को यह बात कही. प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस खबर के लीक हो जाने को लेकर बुधवार को रक्षा मंत्री गाविन विलियम्सन को […]

लंदन : ब्रिटेन द्वारा चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई को सशर्त 5जी नेटवर्क विकसित करने की अनुमति देने से जुड़ी जानकारी को लीक करना आपराधिक मामला नहीं बनता है. पुलिस ने शनिवार को यह बात कही. प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस खबर के लीक हो जाने को लेकर बुधवार को रक्षा मंत्री गाविन विलियम्सन को बर्खास्त कर दिया था.

इसे भी देखें : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने 5जी नेटवर्क में हुआवेई की भूमिका को दी मंजूरी

उल्लेखनीय है कि हुआवेई को सशर्त अनुमति देने का विवादित निर्णय 23 अप्रैल को ब्रिटेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में लिया गया था. एनएससी की बैठकों में केवल वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा से जुड़े शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेते हैं. इन बैठकों में हिस्सा लेने वालों को पहले सरकारी गोपनीयता कानून पर हस्ताक्षर करना होता है. इसके तहत उन्हें जानकारी अपने तक सीमित रखनी होती है और दूसरे को जाहिर करने पर उनके खिलाफ मुकदमा चल सकता है. विपक्ष के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस जांच की मांग की है.

हालांकि, लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस में विशेष अभियानों के प्रमुख एवं सहायक आयुक्त नील बसु ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि इस मामले में जांच अनुचित होगी. बसु ने कहा कि मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि जो जानकारी सार्वजनिक की गयी थी, वह सरकारी गोपनीयता कानून के उल्लंघन के तहत नहीं आता है. उन्होंने कहा कि जो बात बाहर की गयी है, उसके आधार पर कोई आपराधिक मामला नहीं बनता और इसमें पुलिस जांच की जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >