श्रीलंकाई सैनिकों ने IS के दो संदिग्ध बंदूकधारियों को मार गिराया

कोलंबो : श्रीलंका के सुरक्षा बलों ने देश के पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारा और मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादियों को मार गिराया. सेना के प्रवक्ता सुमित अटापट्टू ने शनिवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने जब कलमुनई शहर में बंदूकधारियों के ठिकाने में घुसने की […]

कोलंबो : श्रीलंका के सुरक्षा बलों ने देश के पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारा और मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादियों को मार गिराया.

सेना के प्रवक्ता सुमित अटापट्टू ने शनिवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने जब कलमुनई शहर में बंदूकधारियों के ठिकाने में घुसने की कोशिश की तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी.

उन्होंने कहा, ‘‘जवाबी कार्रवाई में दो बंदूकधारी मारे गए.’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >