बारूदी सुरंग विस्फोट में एक शांतिरक्षक की मौत

बमाको : मध्य माली में बारूदी सुरंग विस्फोट में संयुक्त राष्ट्र के एक शांतिरक्षक की मौत हो गयी. माली में संयुक्त राष्ट्र के स्थाइत्व मिशन (एमआईएनयूएसएमए) ने बताया कि शनिवार को विस्फोट बुर्किना फासो सीमा के पास हुआ जिसमें संयुक्त राष्ट्र बल का मिस्र जत्था निशाना बना. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार मारा गया शांतिरक्षक मिस्र […]

बमाको : मध्य माली में बारूदी सुरंग विस्फोट में संयुक्त राष्ट्र के एक शांतिरक्षक की मौत हो गयी. माली में संयुक्त राष्ट्र के स्थाइत्व मिशन (एमआईएनयूएसएमए) ने बताया कि शनिवार को विस्फोट बुर्किना फासो सीमा के पास हुआ जिसमें संयुक्त राष्ट्र बल का मिस्र जत्था निशाना बना.

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार मारा गया शांतिरक्षक मिस्र का था. एक हमलावर भी मारा गया है.

एमआईएनयूएसएमए के प्रमुख महामत सालेह अन्नादिफ ने इसे ‘‘कायरतापूर्ण हमला” करार दिया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के कार्यालस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र रक्षकों ने ‘‘जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक हमलावर मार गया और आठ अन्य को गिरफ्तार किया गया है.”

उन्होंने माली अधिकारियों से हमलावरों की पहचान करने उन्हें न्याय के दायरे में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की अपील भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >