विवादित बयान : चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू को जारी किया कारण बताओ नोटिस

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिये मतदान करने की अपील करने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. चुनाव आयोग ने कहा कि सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के लिये लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन […]

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिये मतदान करने की अपील करने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

चुनाव आयोग ने कहा कि सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के लिये लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है. आयोग ने कहा कि सिद्धू ने राजनीतिक प्रचार के लिये धार्मिक संदर्भों के जिक्र पर उच्चतम न्यायालय की रोक की भी अवहेलना की है.

कांग्रेस नेता को नोटिस का जवाब देने के लिये 24 घंटे का समय दिया गया है. सिद्धू के खिलाफ उक्त टिप्पणी को लेकर बिहार के कटिहार में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >