बोले ट्रंप- इजराइल के प्रधानमंत्री पद के लिए ‘‘दो अच्छे लोगों'''' के बीच होगा कड़ा मुकाबला

लॉस वेगास : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के संसदीय चुनावों के परिणाम के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए ‘‘दो अच्छे लोगों’ के बीच ‘‘करीबी’ मुकाबला होगा. ट्रंप ने लॉस वेगास में ‘रिपब्लिकन जूइश कोलिशन’ से शनिवार को पूछा, ‘‘वैसे मुकाबला कैसा चल रहा है? कौन जीतने वाला है? मुझे […]

लॉस वेगास : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के संसदीय चुनावों के परिणाम के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए ‘‘दो अच्छे लोगों’ के बीच ‘‘करीबी’ मुकाबला होगा.

ट्रंप ने लॉस वेगास में ‘रिपब्लिकन जूइश कोलिशन’ से शनिवार को पूछा, ‘‘वैसे मुकाबला कैसा चल रहा है? कौन जीतने वाला है? मुझे बताइए, मुझे नहीं पता.’

उन्होंने इजराइल के मौजूदा प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी बेन्नी गांत्ज का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह करीबी मुकाबला होने वाला है. यह दो अच्छे लोगों के बीच मुकाबला होगा.’

ट्रंप ने नेतन्याहू का जिक्र करते हुए यह भी कहा, ‘‘मैं गोलान हाइट्स पर इजराइली सम्प्रभुता को मान्यता देने के लिए आपके प्रधानमंत्री के साथ खड़ा हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >