माली में नरसंहार, हमलावरों ने 160 लोगों को मार डाला

ओगासोगोउ (माली) : माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बॉबकर कीटा ने उस गांव का दौरा करते हुए सोमवार को सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जहां एक विरोधी जातीय समूह के संदिग्ध लोगों ने करीब 160 लोगों को मार डाला था. कीटा ने सेना प्रमुख जनरल अबूलाये कॉलीबैली को आदेश देते हुए कहा, ‘‘हमें यहां सुरक्षा की […]

ओगासोगोउ (माली) : माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बॉबकर कीटा ने उस गांव का दौरा करते हुए सोमवार को सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जहां एक विरोधी जातीय समूह के संदिग्ध लोगों ने करीब 160 लोगों को मार डाला था.

कीटा ने सेना प्रमुख जनरल अबूलाये कॉलीबैली को आदेश देते हुए कहा, ‘‘हमें यहां सुरक्षा की जरुरत है…यह आपका मिशन है.’ उन्होंने आह्वान किया, ‘‘न्याय किया जाएगा.’

नरसंहार के बाद रविवार को सेना प्रमुख के पद पर अचानक ही जनरल अबूलाये कॉलीबैली की नियुक्ति की गयी.

गौरतलब है कि मध्य माली के मोप्ती शहर के समीप फुलानी हर्डिंग समुदाय की बहुलता वाले ओगासोगोउ गांव में शनिवार को नरसंहार हुआ. सरकारी टेलीविजन ओआरटीएम ने रविवार को मृतकों की संख्या 136 बतायी है.

सोमवार देर रात एक स्थानीय अधिकारी और माली सुरक्षा बल के सूत्र ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 160 हो गयी तथा यह और बढ़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >