Nigeria : बोको हराम ने नाइजर में सात ग्रामीणों को मार डाला

नियामी : बोको हराम के जिहादियों ने नाइजीरिया की सीमा के नजदीक दक्षिण पूर्वी नाइजर में सिलसिलेवार हमलों में करीब सात ग्रामीणों को मार डाला. दिफा क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने शनिवार की रात को तीन अलग-अलग हमले किये. अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान उन्होंने सात लोगों को […]

नियामी : बोको हराम के जिहादियों ने नाइजीरिया की सीमा के नजदीक दक्षिण पूर्वी नाइजर में सिलसिलेवार हमलों में करीब सात ग्रामीणों को मार डाला. दिफा क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने शनिवार की रात को तीन अलग-अलग हमले किये.

अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान उन्होंने सात लोगों को मार डाला और दो महिलाओं का अपहरण कर लिया. इसके अलावा, जिहादियों ने एक बाजार तथा सात मकानों को आग लगा दी. क्षेत्र में सक्रिय ‘आल्टरनेटिव इस्पेस साइटोयन’ नाम के समूह ने फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट कर बताया कि चार हमले हुए हैं, जिनमें 11 लोगों की मौत हुई है.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बोको हराम ने नाइजीरिया से लगते कारिदी गांव में हमला करके एक महिला समेत आठ लोगों को मार डाला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >