पाकिस्तान ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा में उड़ानें स्थगित कीं

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के प्रमुख हवाई अड्डों से बुधवार को उड़ानें स्थगित कर दी गईं. यह फैसला भारत-पाकिस्तान के मध्य तनाव बढ़ने के मद्देनजर किया गया है . लाहौर हवाईअड्डे के प्रबंधक के अनुसार लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद के हवाईअड्डों का संचालन रोक दिया गया है. जियो […]

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के प्रमुख हवाई अड्डों से बुधवार को उड़ानें स्थगित कर दी गईं. यह फैसला भारत-पाकिस्तान के मध्य तनाव बढ़ने के मद्देनजर किया गया है . लाहौर हवाईअड्डे के प्रबंधक के अनुसार लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद के हवाईअड्डों का संचालन रोक दिया गया है.

जियो न्यूज ने यह जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि चीन के ग्वांगझू से आ रही एक उड़ान को वापस भेज दिया गया. मीडिया में कहा गया है कि उड्डयन प्रशासन के आदेश पर पेशावर के बाचा खान इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक यात्री विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >