स्पेन में 50 जगह लगी आग

मैड्रिड : उत्तरी स्पेन में करीब 50 स्थानों पर आग लगने की खबर सामने आयी है. उत्तरी स्पेन के स्थानीय प्राधिकारियों ने बताया कि इनमें से कुछ जगह जान-बूझकर आग लगायी गयी. रविवार देर रात तक 48 जगहें ऐसी थी, जहां आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. इसे भी पढ़ें : पुलवामा आतंकवादी […]

मैड्रिड : उत्तरी स्पेन में करीब 50 स्थानों पर आग लगने की खबर सामने आयी है. उत्तरी स्पेन के स्थानीय प्राधिकारियों ने बताया कि इनमें से कुछ जगह जान-बूझकर आग लगायी गयी. रविवार देर रात तक 48 जगहें ऐसी थी, जहां आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.

इसे भी पढ़ें : पुलवामा आतंकवादी हमले के खिलाफ यूएई में एकजुट हुआ भारतीय समुदाय

कैंटाब्रिया क्षेत्र की सरकार ने बयान में कहा, ‘हमें कुल 50 जगह आग लगने की जानकारी मिली और विभिन्न प्रशासनों के 760 लोग उन पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं.’ पहाड़ी इलाके में पहली जगह आग गुरुवार को लगी थी. इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है.

सरकार ने कहा, ‘ज्यादातर आग ऐसे इलाकों में लगी, जहां पहुंच पाना मुश्किल है. इससे आबादी या बुनियादी ढांचे को कोई खतरा नहीं है.’ कैंटब्रिया के प्रमुख मिगुएल एंजेल रेविला ने स्पेन के एक टेलीविजन को बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. कोई घायल नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >