वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल सर्विस कमिशन, कोलकाता ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके अंतर्गत अलग-अलग विषयों के लिए कुल 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2019 है. हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ पश्चिम बंगाल के मूल निवासियों को मिलेगा.
वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल सर्विस कमिशन में150 रिक्त पदों पर की जायेंगी भर्तियां
वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल सर्विस कमिशन, कोलकाता ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके अंतर्गत अलग-अलग विषयों के लिए कुल 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2019 है. हर […]

जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद : 100 (अनारक्षित- 52)
योग्यता : मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक/संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.
इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन/सुपरविजन/मैनेजमेंट/ओएंडएम कार्य में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए.
जूनियर इंजीनियर (मेकैनिकल), पद : 25 (अनारक्षित-14)
योग्यता : मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक/संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मेकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.
इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन/सुपरविजन/मैनेजमेंट/ओएंडएम कार्य में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए.
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), पद : 25 (अनारक्षित- 14)
योग्यता : मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक /संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.
आयु सीमा (उपरोक्त सभी पद): न्यूनतम 21 और अधिकतम 32 वर्ष.
वेतनमान (उपरोक्त सभी पद): 9,000 से 40,500 रुपये. ग्रेड-पे 4,400 रुपये.
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी के लिए 220 रुपये. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 70 रुपये.
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को वेबसाइट (www.mscwb.org) पर लॉगइन करना होगा. होमपेज खुलने पर नीचे की ओर एंप्लॉयमेंट नोटिस सेक्शन में जाएं. यहां पर एडवर्टाइजमेंट नंबर 01 ऑफ 2019 के आगे Recruitment Examination,2019 for different categary of posts under Kolkata Metropolition Development Authority लिंक दिया गया है.
इस लिंक के आगे दिखाई दे रहे डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें. ऐसा करने पर रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जायेगा.इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें.अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें.
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2019
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
वेबसाइट : www.mscwb.org
ई-मेल : mscwb2015@gmail.com