US : मैक्सिको सीमा का दौरा कर सकते हैं ट्रंप, अगले वर्ष सीमा पर रखेंगे दीवार की नींव

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है वह अगले वर्ष की शुरुआत में दीवार की नींव रखने के लिए मैक्सिको से लगी सीमा का दौरा करने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिका की दक्षिणी सीमा की सुरक्षा को अपने राष्ट्रपति काल का केंद्र बिंदु बना रखा है. उनकी वहां सीमा […]

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है वह अगले वर्ष की शुरुआत में दीवार की नींव रखने के लिए मैक्सिको से लगी सीमा का दौरा करने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिका की दक्षिणी सीमा की सुरक्षा को अपने राष्ट्रपति काल का केंद्र बिंदु बना रखा है. उनकी वहां सीमा सुरक्षा बढ़ाने और दीवार बनाने की योजना है.

अपनी पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया के साथ अचानक इराक यात्रा पर पहुंचे ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वह अगले वर्ष होने वाले संघीय संबोधन से पहले दीवार बनाने को लेकर सीमा का दौरा करना चाहते हैं. ट्रंप ने संकेत दिये कि वह दीवार को लेकर अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे.

विपक्षी डेमोक्रेट्स द्वारा दीवार के लिए आवश्यक कोष को मंजूरी नहीं दिये जाने के बाद अमेरिका में पिछले चार दिन से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप है. यह पूछे जाने पर कि यह बंद कितने समय और चलेगा, ट्रंप ने कहा, ‘कितना भी समय लगे. हमें दीवार बनाने की जरूरत है. हम अपने देश की सुरक्षा चाहते हैं. दक्षिणी सीमा से आतंकी हमारे यहां आ जाते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >