USA : ग्वाटेमाला के दूसरे बच्चे की आव्रजन हिरासत में मौत

ह्यूस्टन : न्यू मैक्सिको में ग्वाटेमाला के आठ वर्षीय एक बच्चे की मंगलवार को सरकारी हिरासत में मौत हो गयी. इस महीने आव्रजन हिरासत के दौरान किसी बच्चे की मौत का यह दूसरा मामला है. मंगलवार की घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए […]

ह्यूस्टन : न्यू मैक्सिको में ग्वाटेमाला के आठ वर्षीय एक बच्चे की मंगलवार को सरकारी हिरासत में मौत हो गयी. इस महीने आव्रजन हिरासत के दौरान किसी बच्चे की मौत का यह दूसरा मामला है.

मंगलवार की घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए कोष की मांग को लेकर अमेरिका में कई दिन से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद है.

अमेरिका की सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि लड़के की पहचान फिलिप गोमेज एलोंजो के रूप में हुई है, जिसे स्वास्थ्य खराब होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

फिलिप को ठंड और बुखार के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी थी. इसके बाद सोमवार शाम को ही उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा और उसका पिता अमेरिका में कैसे दाखिल हुए और उन्हें कब हिरासत में लिया गया था. इससे पहले, इस महीने के शुरू में ग्वाटेमाला की सात वर्षीय एक लड़की की मौत भी न्यू मैक्सिको में आव्रजन हिरासत के दौरान हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >