अमेरिका के वरिष्ठ एडमिरल की बहरीन में मौत

वाशिंगटन : पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना के अभियानों का नेतृत्व करने वाले एडमिरल शनिवार को बहरीन में मृत पाये गये. अमेरिकी नौसेना ने इस मामले में किसी तरह के षड्यंत्र के संदेह से इन्कार किया है. वाइस एडमिरल स्कॉट स्टर्नी बहरीन में अपने आवास में मृत पाये गये. उन्होंने मई में यूएस नेवल फोर्सेज […]

वाशिंगटन : पश्चिम एशिया में अमेरिकी नौसेना के अभियानों का नेतृत्व करने वाले एडमिरल शनिवार को बहरीन में मृत पाये गये. अमेरिकी नौसेना ने इस मामले में किसी तरह के षड्यंत्र के संदेह से इन्कार किया है. वाइस एडमिरल स्कॉट स्टर्नी बहरीन में अपने आवास में मृत पाये गये.

उन्होंने मई में यूएस नेवल फोर्सेज सेंट्रल कमांड और यूएस फिफ्थ फ्लीट सहित कम्बाइंड मैरीटाइम फोर्सेज के कमांडर के रूप में सेवा शुरू की थी. नौसैनिक अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने एक बयान में कहा, ‘यह स्टर्नी परिवार, फिफ्थ फ्लीट और पूरी नौसेना के लिए सदमा पहुंचाने वाली खबर है.’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल किसी तरह के षड्यंत्र का संदेह नहीं है. नौसेना आपराधिक जांच सेवा और बहरीन का आंतरिक मंत्रालय जांच में सहयोग कर रहा है. फिफ्थ फ्लीट के उप कमांडर रियर एडमिरल पॉल स्कलिज को स्टर्नी की मौत के बाद कमान सौंप दी गयी है.’ शिकागो के रहनेवाले स्टर्नी स्नातक होने के बाद 1982 में अमेरिकी नौसेना में शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
US

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >