काबुल : काबुल में ब्रिटेन की एक निजी सुरक्षा संस्था के परिसर पर तालिबान ने बुधवार को हमला किया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी. हमले में 19 घायल लोग घायल भी हो गये. अधिकारियों ने मृतकों एवं घायलों की राष्ट्रीयता की पुष्टि फिलहाल नहीं की है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि तो कर दी है लेकिन इनकी संख्या में वृद्धि हो सकती है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि 10 की मौत हुई और 19 घायलों को घटनास्थल से निकाला गया. गृह मंत्रालय और पुलिस दोनों ने कहा कि कार बम से हुआ यह विस्फोट उस परिसर को लक्ष्य बना कर किया गया जहां ब्रिटिश निजी सुरक्षा कंपनी जी4एस का कार्यालय है.
अफगान अधिकारियों का कहना है कि वह घटनास्थल पर किसी तरह के खतरे का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. लेकिन हमले की जिम्मेदारी लेने वाले तालिबान ने एक ट्वीट में कहा कि हमला अभी जारी है. जी4एस कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह काबुल में ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के लिए सुरक्षा के इंतजाम करती है.
