ब्रेक्जिट समझौता : 11 दिसंबर को संसद में होगी वोटिंग

लंदन : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ब्रेक्जिट को लेकर सोमवार को संसद के निशाने पर हो सकती हैं. मे ने कहा कि इस मामले पर मतदान 11 दिसंबर को होना है. ब्रिटिश नेता ने रविवार को यूरोपीय संघ के 27 देशों के नेताओं के साथ मिलकर ब्रेक्जिट पर अंतिम समझौता किया. ब्रसेल्स के साथ […]

लंदन : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ब्रेक्जिट को लेकर सोमवार को संसद के निशाने पर हो सकती हैं.

मे ने कहा कि इस मामले पर मतदान 11 दिसंबर को होना है. ब्रिटिश नेता ने रविवार को यूरोपीय संघ के 27 देशों के नेताओं के साथ मिलकर ब्रेक्जिट पर अंतिम समझौता किया. ब्रसेल्स के साथ पिछले दो साल से इस समझौते पर चल रही बातचीत की प्रक्रिया बेहद जटिल और दुखदायी रही.

इस बीच कई बार ऐसा लगा कि अब समझौता नहीं होगा. लेकिन संसद में इस समझौते पर मतदान के सामने पिछले दो साल की तकलीफें अब छोटी दिखने लगी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >