क्रिकेट विवाद को लेकर जमकर चली गोली, सात की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को बच्चों के क्रिकेट मैच के दौरान झगड़े के बाद दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी. पुलिस उप निरीक्षक एजाज खान ने बताया कि यह घटना एबटाबाद जिले में पुलिस चौकी में हुई जहां दो […]

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को बच्चों के क्रिकेट मैच के दौरान झगड़े के बाद दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी.

पुलिस उप निरीक्षक एजाज खान ने बताया कि यह घटना एबटाबाद जिले में पुलिस चौकी में हुई जहां दो गुट बच्चों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े के बाद एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने आए थे.

खान ने कहा, "बच्चों की झड़प के बाद पुलिस चौकी उस वक्त युद्ध के मैदान में तब्दील हो गयी जब दोनों ओर से हथियारबंद गुटों ने एक दूसरे पर हमले शुरू कर दिये. एक गुट को गोलीबारी करता देख दूसरे गुट ने जवाबी हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी."

इस गोलीबारी में एक गुट के तीन जबकि दूसरे गुट के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >