नियामे : दक्षिण-पूर्व नाइजर में एक फ्रांसीसी ड्रिलिंग फर्म पर हमला कर सात स्थानीय कर्मचारियों और एक सरकारी अधिकारी की हत्या कर दी गयी. हमला बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने रात में किया जब सभी सो रहे थे. इस हमले के साथ ही पिछले कुछ महीनों से दिफा में बनी हुई शांति भंग हो गयी है.
यह इलाका सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां चार देशों की सीमाएं मिलती हैं. सीमा पर स्थित तोउमोर गांव में गुरुवार को हुए इस हमले में मारे गये सभी लोग नाइजीरियाई हैं. इनमें से सात लोग फ्रांसीसी कंपनी फोराको के कर्मचारी हैं, जबकि आठवां व्यक्ति नाइजीरिया का सरकारी कर्मचारी है.
