अमेरिका में भारतीय मूल के दो व्यक्ति छह करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के दोषी करार

वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों को न्यूयॉर्क और शिकागो के जिंस वायदा बाजार में षडयंत्र रचने तथा छह करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है. सरकारी वकील ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के कृष्ण मोहन (33) और शिकागो के कमलदीप गांधी (36) ने […]

वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों को न्यूयॉर्क और शिकागो के जिंस वायदा बाजार में षडयंत्र रचने तथा छह करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है. सरकारी वकील ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के कृष्ण मोहन (33) और शिकागो के कमलदीप गांधी (36) ने अपने कसूर मान लिये हैं. उन्होंने कहा कि टेक्सास की अदालत में मोहन को 28 फरवरी को तथा गांधी को 22 फरवरी को सजा सुनायी जायेगी. न्याय विभाग ने जारी बयान में कहा कि दोनों आरोपियों ने धोखाधड़ी और षडयंत्र के आरोपों को स्वीकार किया है. दोनों ने माना है कि उन्होंने मार्च 2012 से मार्च 2014 के बीच ट्रेडिंग फर्म-ए के यूचुन ‘ब्रूस’ और कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिल कर बाजार को चकमा देने के लिए कुछ आॅर्डर दिये ताकि वे अनुकूल कीमतों पर अपने दूसरे या मूल आॅर्डर को लाभदायक तरीके से निपटा सकें. अमेरिकी अधिकारियों की गणना में इस तरह की धोखेबाजी से बाजार को 6 करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
US

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >